मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत तीन मरीजों को सांसद ने सौंपा चेक

यदि कोई अन्य व्यक्ति भी ऐसी किसी बीमारी से ग्रसित है तो वे समय रहते आवेदन करें, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ ले कर अपना समुचित इलाज करा पाये.

काठीकुंड. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना के तहत शिकारीपाड़ा प्रखंड के तीन जरूरतमंद मरीजों को झारखंड सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. दुमका के सांसद नलिन सोरेन ने सोमवार को काठीकुंड स्थित अपने आवास पर लाभुकों को सहायता राशि का चेक सौंपा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा प्रखंड के रांगा निवासी परवेज मुशर्रफ, खाड़ूकदमा गांव की शहीदन बीबी और वजीफा बीबी, इन सभी तीनों लाभुकों ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अंतर्गत इलाज के लिए आवेदन किया था, जिसे सांसद की अनुशंसा पर स्वीकृत किया गया. गंभीर बीमारी के इलाज हेतु इन सभी को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी है. इस अवसर पर सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर तबके के लोगों के इलाज हेतु कृतसंकल्प है. गंभीर बीमारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में तकलीफ न हो, इसके लिए यह प्रमुख योजना चलायी जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति भी ऐसी किसी बीमारी से ग्रसित है तो वे समय रहते आवेदन करें, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ ले कर अपना समुचित इलाज करा पाये. इस मौके पर लाभुकों के परिजन एवं अन्य मौजूद थे. लाभुकों ने सहायता मिलने पर सरकार एवं सांसद का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHISHEK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >