सेवानिवृत्ति पर सेविकाओं को दी गयी विदाई

आंगनबाड़ी सेविकाओं को भावभीनी विदाई, प्रखंड मुख्यालय में सम्मान समारोह

काठीकुंड. ब्लाॅक में शनिवार को समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत कार्यरत सेविकाओं और सहायिकाओं के सम्मान में एक भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. लंबे समय तक बच्चों और समाज की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रही कर्मियों को गरिमापूर्ण तरीके से विदा किया गया. इस अवसर पर चार समर्पित महिला कर्मियों मुखी हांसदा (बरमसिया), बाले प्रिशकीला मुर्मू (बलिया), बिटिया हांसदा (बालीडीह) तथा फूलमुनी मुर्मू (भंडारो) को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ गीता अल्वीना बेसरा ने सभी सेवानिवृत्त सेविकाओं व सहायिका को पुष्पगुच्छ, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं समाज की मजबूत नींव हैं, जो जमीनी स्तर पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में सुपरवाइजर ललिता कुमारी सहित कई सेविकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >