ताला तोड़कर घर में चोरी करने के आरोप में दो युवक को जेल

शहर के सराय रोड मोहल्ले के तीन सितंबर की रात एक घर का ताला तोड़कर नकद

दुमका नगर. शहर के सराय रोड मोहल्ले के तीन सितंबर की रात एक घर का ताला तोड़कर नकद व महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये आरोपियों में जामताड़ा जिला अंतर्गत वृंदा पाथर थाना क्षेत्र के जामदेही गांव के बलराम राणा और रामगढ़ थाना क्षेत्र के डांड़ो गांव के सुभाष पाल शामिल हैं. मामले में व्यवसायी गौरव अग्रवाल के बयान पर नगर थाना में अज्ञात चोरों का खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उनकी निशानदेही पर चोरी हुए कुछ कागजात बरामद किये गये हैं. जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. गृहस्वामी को इसकी सूचना 4 सितंबर की सुबह हुई. सामानों की छानबीन करने पर पाया गया कि करीब 10 हजार रुपये नकद व महत्वपूर्ण कागजात से भरा बैग गायब पाया. गृहस्वामी के द्वारा चोरी की लिखित शिकायत नगर थाना में दी गयी थी. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >