अपहरण कर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ विवि ओपी में मामला दर्ज किया गया था

दुमका नगर. विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नवाडीह गांव के अखिलेश तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ विवि ओपी में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश तुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 27 जुलाई को आरोपियों ने किशोरी को घर से अपहरण कर लिया था. खोजबीन के दौरान जानकारी मिली की अखिलेश किशोरी को अपने मामा के घर ले गया है. सूचना मिलते ही परिजनों के द्वारा किशोरी को बरामद कर लिया गया. पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया आरोपियों ने जबरन एक लॉज में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >