स्कॉर्पियो व पिकअप वैन में टक्कर, स्कॉर्पियो के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ा

स्कॉर्पियो वाहन दुमका की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वैन हंसडीहा की ओर जा रहा था

नोनीहाट. दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के चंद्रदीप पेट्रोल पंप के पास पिकअप वैन और स्कॉर्पियो में जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गयी़. इससे स्कॉर्पियो वाहन के अगले हिस्सा का परखच्चे उड़ गये. मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन दुमका की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वैन हंसडीहा की ओर जा रहा था. चंद्रदीप पेट्रोल पंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर होते की स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन रोड से सटे शंभु तत्वा के घर में घुस गयी तथा छप्पर को तोड़ डाला. संयोगवश उस समय कोई आदमी वहां मौजूद नहीं थे. नहीं तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी. दोनों वाहन के चालक को हल्की-फुलकी चोट लगी. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से हंसडीहा थाना को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गाड़ी को कब्जे में हंसडीहा थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >