दुमका में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो दे दी फांसी लगाकर जान

मुफस्सिल थाना के डहरलंगी गांव की घटना, शराब पीने से पति-पत्नी में होता था विवाद

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के डहरलंगी गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह मृतक की पत्नी को घटना की जानकारी हुई. ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की शाम को पुलिस ने मृतक के घर से शव बरामद किया. मृतक रूबीलाल हांसदा(35) डहरलंगी गांव का रहनेवाला था. मृतक तीन बच्चों का पिता था. जानकारी के मुताबिक वह 15 दिन पहले असम से मजदूरी करके घर लौटा था. मृतक का बेटा राहुल हांसदा ने बताया पिता शराब पीने के आदी थे. इस बात को अकसर माता-पिता के बीच विवाद हुआ करता था. शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. उसके बाद रात में सभी सो गये. देर रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह मां की नजर पड़ी तो घटना की जानकारी परिजनों को दी. ग्रामीणों की सूचना पर मुफस्सिल थाना के एएसआइ मुस्ताक आलम जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. शाम को पुलिस के साथ परिजन युवक को लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >