आपसी विवाद में मारपीट, दंपती समेत तीन घायल

लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

दुमका नगर. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में पोरेश चंद्र मंडल, बेटा राहुल मंडल और उनकी पत्नी आलो देवी शामिल हैं. आलो देवी ने बताया कि छोटी छोटी बातों पर देवर सुमेश मंडल झंझट करता है. मंगलवार को सुमेश के घर के सामने लगा बोर्ड टूट गया. उसी बात पर सुमेश और उसकी पत्नी झंझट करने लगी. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की. जिससे पोरेश चंद्र मंडल, राहुल मंडल और आलो देवी जख्मी हो गयी. वहीं, मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी होने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >