टिकट मिलते ही भाजपा प्रत्याशी ने बाबा फौजदारीनाथ से लिया आशीर्वाद

फौजदारी बाबा का पूजा कर कार्य का शुरू कर रहा हूं

बासुकिनाथ. भाजपा के जरमुंडी विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने टिकट मिलते ही रविवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में पूजा अर्चना किया. कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि पर मंदिर पंडितों ने उन्हें विधि विधानपूर्वक पूजा कराया तथा पंडा पुरोहितों से जीत का आशीर्वाद लिया. कहा फौजदारी बाबा का पूजा कर कार्य का शुरू कर रहा हूं. वहीं जगह जगह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला बनाकर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर का स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद से ही जीत संभव है. तथा कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के विजय संकल्प को घर घर पहुंचाने का काम करें. कहा की भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग इसीलिए है कि इसकी बुनियाद एक विचारधारा पर आधारित है. भाजपा ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. मौके पर संदीप पांडेय, विभूति तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >