हाइवा की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार दो युवक की मौत, एक घंटा सड़क जाम

दोनों अधिकारों द्वारा समझाने बुझाने पर करीब एक घंटा बाद सड़क जाम को हटाया गया

शिकारीपाड़ा. दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल में एक हाइवा की चपेट में एक बाइक आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी. मृतक का पहचान हरिपुर के 23 वर्षीय मटरु हेंब्रम व 24 वर्षीय शिशु मुर्मू के रूप में किया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सीओ कपिलदेव ठाकुर व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरि प्रसाद साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारों द्वारा समझाने बुझाने पर करीब एक घंटा बाद सड़क जाम को हटाया गया. पुलिस द्वारा दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा नंबर जेएच 04पी 6084 रामपुरहाट की ओर से तेज गति आ रहा था . बाइक सवार शिकारीपाड़ा की ओर जा रहे थे. सरसडंगाल के पास उक्त हाइवा की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >