अज्ञात वाहन के धक्के से छपरा के कांवरिया की मौत

लोगों की सहायता से घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया

दुमका नगर. दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छपरा के कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक प्रदीप कुमार सिंह (23) छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के ढेवाडीह गांव का रहने वाला था. साथी कांवरियों ने बताया कि वे लोग पांच दोस्त ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए चले थे. सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर पहुंचे. जहां जलार्पण करने के बाद मंगलवार को ऑटो रिक्शा पर सवार होकर बासुकिनाथ धाम जलार्पण करने आ रहे थे. जरमुंडी से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर चाय दुकान में ऑटो रोका. प्रदीप सड़क पार करके लघुशंका के लिए जा रहा था. उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही चार पहिये वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. दुमका आने के क्रम में घायल ने दम तोड़ दिया. पीजेएमसीएच में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >