अलग-अलग सड़क हादसे में दो महिला जख्मी, एक रेफर

घायल मुंद्रीका देवी जामा थाना क्षेत्र के नोनीहथवारी गांव की रहनेवाली है

दुमका नगर. जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में मंगलवार को दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कल्पना देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वह शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहनेवाली है. वहीं, दूसरे सड़क हादसे में दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र महारो के पास चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल मुंद्रीका देवी जामा थाना क्षेत्र के नोनीहथवारी गांव की रहनेवाली है. परिजनों ने बताया कि वह पति के साथ बाइक से सुखजोड़ा गांव नाग पूजा देखने गयी थी. रात में मायके में रूक गयी. मंगलवार को वह बाइक से दुमका लौट रही थी. महारो के पास संतुलन बिगड़ जाने से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >