सादीपुर में बाइक के धक्के से दो घायल, एक ने सिउड़ी में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि उसी क्रम में बाइक के धक्के से दो व्यक्ति घायल हो गया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के पहल पर इलाज के लिए सीएचसी

रानीश्वर. मंगलवार की शाम दुमका सिउड़ी मुख्य सड़क के सादीपुर के समीप बाइक के धक्के से दो व्यक्ति घायल हो गया. घायलों में से एक की मौत की सूचना मिल रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम रिमझिम बारिश हो रही थी. बताया जा रहा है कि उसी क्रम में बाइक के धक्के से दो व्यक्ति घायल हो गया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के पहल पर इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया गया. घायलों में से लबाई बाउरी (48), सपन धीवर (62) . लबाई बाउरी का प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. वहीं, गंभीर रूप से घायल सपन धीवर को सिउड़ी रेफर कर दिया गया. सिउड़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. सपन सादीपुर का रहने वाला था. लबाई बाउरी भी सादीपुर गांव का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >