अनियंत्रित होकर बीच सड़क में कंटेनर पलटा, जाम

बीच सड़क पर पलटा कंटेनर

रानीश्वर. शनिवार की सुबह दुमका सिउड़ी मुख्य सड़क के रानीश्वर बाजार के बजरंगवली मंदिर के आगे एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. जिससे सड़क जाम हो जाने की वजह से कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर यातायात सेवा बाधित हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर क्रेन मंगवाया तथा कंटेनर को सड़क से हटवा कर यातायात सेवा बहाल करायी. दुर्घटना में चालक को चोट लगी है. दुर्घटना के समय उस जगह पर भीड़भाड़ नहीं था. इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >