पिछले पांच दिनों से अधेड़ लापता

मसलिया. थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव का मामला

मसलिया. थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव के एक व्यक्ति पिछले पांच दिनों से लापता है. शुक्रवार करीब दस बजे भरत मिर्धा (54) घर से निकला है. शाम तक घर वापस नही आने पर आसपास एवं रिश्तेदारों की घर में भी काफी खोजबीन की. पर उनका कोई पता नहीं चल पाया. घर से वह सफेद गंजी, लुंगी व पैर में चप्पल पहन कर निकला है. वह बंगला व खोरठा भाषा में बात करता है. मानसिक रूप से वह विक्षिप्त है. इस संबंध में उनकी माता दुलारी देवी ने मसलिया थाना में सनहा दर्ज कराने को लेकर एक लिखित आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >