बिना परमिट चल रहे चार वाहन जब्त

दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित काठीकुंड थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास से एक बालू लदे ट्रक व एक ईंट लदे ट्रक को बिना परमिट के

काठीकुंड. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित काठीकुंड थाना क्षेत्र से बिना परमिट परिवहन कर रही चार गाड़ियों को जब्त किया गया है. कार्रवाई दुमका जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका व काठीकुंड पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मामले में काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित काठीकुंड थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास से एक बालू लदे ट्रक व एक ईंट लदे ट्रक को बिना परमिट के परिवहन करते पकड़ा गया है. इससे पूर्व भी बिना परमिट के परिचालन कर रहे दो गिट्टी लदी ट्रकों को भी जप्त किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >