दुमका ने गिरिडीह को आठ विकेट से हराया

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट के तीसरे मैच में दुमका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.

दुमका. दुमका वेन्यू पर एटीम क्रिकेट ग्राउंड में जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट के तीसरे मैच में दुमका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह को आठ विकेट से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी. दुमका की ओर से शिवशंकर चौड़े ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि प्रशांत मंडल ने तीन विकेट लिए. जवाब में उतरी दुमका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 21.1 ओवर में जीत हासिल कर ली. दुमका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अभिजीत उपाध्याय ने शानदार कीपिंग के साथ-साथ 78 रनों की नाबाद पारी खेली. शानदार प्रदर्शन के आधार पर दुमका के शिवशंकर चौड़े को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. उन्हें जेएससीए के ऑब्जर्वर सोनू कुमार सिंह एवं चंद्र किशोर सिंह द्वारा ट्रॉफी और 5000 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया. मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ दुमका के पदाधिकारियों के अलावा जेएससीए से नियुक्त निर्णायक अभिषेक आनंद एवं अजीत कुमार, स्कोरर सौमित समन्ता भी मौजूद रहे. जिला क्रिकेट संघ दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, सूरज पाठक, मोंटी, सोमनाथ तिवारी सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए. जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने सभी दर्शकों, खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया. कल का मुकाबला दुमका और धनबाद के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >