जेल अदालत में छह वादों के आवेदन पर हुआ विमर्श

इसमें सीजेएम दुमका के न्यायालय के तीन वाद, एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में लंबित दो वाद और वॉल्टर भेंगरा के न्यायालय में एक वाद समेत छह वादों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया.

दुमका कोर्ट. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रविवार को केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया. अध्यक्षता सीजेएम अनूप तिर्की ने की. इसमें सीजेएम दुमका के न्यायालय के तीन वाद, एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में लंबित दो वाद और वॉल्टर भेंगरा के न्यायालय में एक वाद समेत छह वादों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया. इसमें एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में लंबित एक वाद के बंदी को रिहा किया गया. अन्य सभी वादों में बंदियों की समयावधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका. उपरोक्त अवसर पर कारा अधीक्षक केंद्रीय कारा दुमका एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के सदस्य तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे. शिविर में मेडिकल कैंप लगा करके सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी, जिन बंदियों को लीगल एड की आवश्यकता थी, उस पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >