मंडलस्तर पर होनेवाले कार्यक्रमों की तैयारी पर हुई चर्चा

भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता में सेवा पखवारा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, काठीकुंड भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता में सेवा पखवारा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषि राज टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मंडल व बूथस्तर पर होनेवाले सभी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. कार्यशाला में मंडल के महामंत्री रामविलास ठाकुर, उपाध्यक्ष जगत नारायण राय, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज नाग, लालचंद पाल, राजकिशोर भगत, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद मंडल, गुरुचरण देहरी, दुर्गा भगत, दुलाल सिंह, विनय टुडू, गोविंद हांसदा, अमर दास, निमाय पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >