पंस की बैठक में जनगणना व योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में बीडीओ सह सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने प्रखंड, अंचल एवं सीडीपीओ कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय उपस्थित सदस्यों से कराया.

चुंआ का पानी पीने वाले गांवों की सूची मांगी गयी प्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख मार्शिला बास्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ सह सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने प्रखंड, अंचल एवं सीडीपीओ कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय उपस्थित सदस्यों से कराया. बीडीओ ने बताया कि जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण के तहत 16 मई से घर गणना शुरू हो चुकी है. इसके लिए प्रगणकों द्वारा सभी घरों की गणना की जा रही है. उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से सहयोग करने का अनुरोध किया. बैठक में बताया गया कि पंचायत समिति मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की चयनित योजनाओं के लिए प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है. चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लाभुक समिति गठित कर प्रतिवेदन जल्द जमा करने को कहा गया, जिन पंचायतों में योजना चयन नहीं हुआ है. वहां भी जल्द प्रस्ताव देने का अनुरोध किया गया. चुंआ या गड्ढे का पानी पीने वाले गांवों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >