तीखे मोड़ पर बाइक का बिगड़ा संतुलन, पति पत्नी घायल

हंसडीहा-देवघर एनएच 133 पर धमनाकुंडा के पास तीखे मोड़ पर

हंसडीहा. हंसडीहा-देवघर एनएच 133 पर धमनाकुंडा के पास तीखे मोड़ पर बुधवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बाइक पर सवार पति पत्नी दोनों घायल हो गये. जानकारी के अनुसार घायल दंपती बौंसी थाना क्षेत्र के कुरुवा निवासी बबलू हांसदा और उसकी पत्नी पूजा हेंब्रम हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दंपति देवघर के रास्ते हंसडीहा की ओर जा रहे थे. जैसे ही धमनाकूड़ा मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना स्थानीय लोगों के मदद से घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट भेजवाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा पूजा को बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को इलाज के लिए भेजवा दिया था. बता दें कि इस मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होंती रहतीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >