उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

इस क्रम में अधिकारियों ने तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

कहा : दुर्गापूजा से पहले बंद पड़े सभी सीसीटीवी कैमरे को करें दुरुस्त संवाददाता, दुमका दुर्गापूजा पर जिले में शांति व्यवस्था व विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने शहर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस क्रम में अधिकारियों ने तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शीतांशु खालको को निर्देश दिया कि पूजा प्रारंभ होने से पूर्व शहर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की पूरी तरह से मरम्मत व परीक्षण कर लिया जाये, ताकि किसी भी समय निगरानी में बाधा न आये. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौक-चौराहों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जायेगी. उपायुक्त ने कहा कि कि 24×7 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की जायेगी, जिससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. इसके लिए कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उपायुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम में आनेवाली सूचनाओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >