जंतर मंतर पर आयोजित नारी न्याय आंदोलन में शामिल हुईं सीमा सोनी

देश में महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है

29 जुलाई फोटो संख्या-01 कैप्शन- कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर में आयोजित नारी न्याय आंदोलन में पाकुड़ से कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सोनी भगत शामिल हुई. उन्होंने बताया कि देश में महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है. बताया कि महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर देशभर की महिलाएं एकत्रित हुईं हैं. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जो सरकार छल किया है और उसे वर्षों तक के लिए टाल दिया गया है. हमारी मांग है कि उसे जल्द से जल्द लागू किया जाये. ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >