वाहन के धक्के से बांका के बाइक सवार युवक की मौत

देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में वाहन के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

बासुकिनाथ. तालझारी थानान्तर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग, तिलोना मोड़ पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के जोरदार धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के जिला बांका, ग्राम करहरिया का रहनेवाला बताया गया. लोगों ने बताया कि ग्लैमर मोटरसाइकिल से वह काफी तेज गति में देवघर की ओर जा रहा था. घुमावदार मोड़ पर तेज गति में आ रहे वाहन से धक्का लगने से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन घटनास्थल से भागने में सफल रहा. बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार ने हेलमेट भी पहन रखा था. लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. सिर से काफी खून भी निकला. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को उठाकर थाना लाया तथा पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना भेजी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >