Dumka Double Murder: दुमका के गोपीकांदर में दंपती की चाकू घोंपकर हत्या, जांच के लिए पहुंचे डीएसपी

Crime News: दुमका में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है. घटा गोपीकांदर में हुई है. गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दंपती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी है. घटना से पूरा गांव स्तब्ध है. पुलिस मामले की जांच के लिए गांव में पहुंच गयी है. डीएसपी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं. डॉग स्क्वायड और अन्य सीनियर ऑफिसर्स को जांच के लिए बुलाया गया है.

Crime News|Dumka Double Murder| दुमका, आनंद जायसवाल : दुमका जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है. इस जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दंपती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने गांव में पहुंचकर घर को सील कर दिया है.

गांव में जांच के लिए पहुंचे पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

सीनियर ऑफिसर्स और डॉ स्क्वायड को बुलाया गया

वरीय पदाधिकारियों और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया है. मृतक की पहचान मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है. घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं. मृतक दंपती मामा के घर में रहता था. जमीन संबंधी विवाद में वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

14 अप्रैल को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां चेक करें

3 दशक से आधी आबादी की कुल्हाड़ी की सुरक्षा में 2200 एकड़ में फैला तुकतुको जंगल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >