पांडवेश्वरनाथ मंदिर के विकास पर कमेटी सदस्यों ने किया मंथन

जरमुंडी प्रखंड की बरमासा पंचायत में अवस्थित प्रसिद्ध पांडवेश्वरनाथ मंदिर के समग्र विकास को लेकर बाबा पांडवेश्वरनाथ प्रबंधन समिति (ट्रस्ट) की बैठक अध्यक्ष मुरली मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें ऐतिहासिक और प्राचीन पांडवेश्वरनाथ मंदिर के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड की बरमासा पंचायत में अवस्थित प्रसिद्ध पांडवेश्वरनाथ मंदिर के समग्र विकास को लेकर बाबा पांडवेश्वरनाथ प्रबंधन समिति (ट्रस्ट) की बैठक अध्यक्ष मुरली मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें ऐतिहासिक और प्राचीन पांडवेश्वरनाथ मंदिर के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्रबंधन और व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. ट्रस्ट ने पांडवेश्वरनाथ मंदिर और इसके इर्दगिर्द श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी. विभिन्न समस्याओं को लेकर सदस्यों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिया. निर्णय लिया कि मंदिर परिसर में चोरी हुए वेपर, बंद पड़ी लाइट्स की मरम्मत, बाबा मंदिर परिसर, परिसर के बाहर तथा चंद्र कूप में जाली लगवाने पर चर्चा हुई. कहा कि बाहर चंद्र में जाली के अभाव में कभी भी अनहोनी हो सकती है. यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल की व्यवस्था हेतु खराब पड़े सभी चापानल व जलमीनार की मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गयी है. मौके उमाकांत मांझी, पांडव कापरी, प्रेम कुमार मंडल, मदनमोहन सेन, मकरध्वज राय, उपेन्द्र प्रसाद भंडारी ललन, हरिप्रसाद राय, मुरलीधर मंडल, परमानंद भंडारी, बिहारी यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >