सरैयाहाट में 1.98 करोड़ से बनेगा पुल और 30 लाख का नाला

सरैयाहाट प्रखंड में ग्रामीणों के लिए दो बड़ी सौगातें आने वाली हैं. चोराजोर और कुसुमडीह के बीच 1.98 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा, जिससे बरसात में आवागमन आसान होगा. साथ ही, चरकापाथर-रौंधिया सड़क पर 30.40 लाख रुपये का आरसीसी नाला जल निकासी को बेहतर करेगा.

दुमका : सरैयाहाट प्रखंड में ग्रामीणों की आवागमन सुविधा और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू होने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, दुमका की ओर से दोनों योजनाओं के लिए टेंडर जारी किया गया है. इसके तहत चोराजोर और कुसुमडीह के बीच नदी पर करीब 1.98 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं चरकापाथर-रौंधिया सड़क के किनारे करीब 30.40 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला बनाया जायेगा.

1.98 करोड़ से बनेगा पुल

चोराजोर और कुसुमडीह के बीच बनने वाले पुल की अनुमानित लागत 1,98,76,460 रुपये है. टेंडर के अनुसार पुल निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 450 दिनों की अवधि निर्धारित की गयी है. पुल का निर्माण होने से दोनों गांवों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. विशेषकर बरसात के दिनों में नदी पार करने में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी.

सड़क किनारे बनेगा आरसीसी नाला

चरकापाथर पंचायत क्षेत्र में चरकापाथर-रौंधिया सड़क के किनारे आरसीसी नाला निर्माण के लिए 30,40,340 रुपये की अनुमानित लागत तय की गयी है. टेंडर में इस कार्य को पूरा करने की अवधि 90 दिन निर्धारित की गयी है. नाला निर्माण से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने और सड़क किनारे जलजमाव की समस्या कम होने की उम्मीद है.

दोनों योजनाओं का जिम्मा विशेष प्रमंडल को

दोनों योजनाओं का कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, दुमका के माध्यम से कराया जायेगा. पुल निर्माण के लिए द्वितीय श्रेणी तथा नाला निर्माण के लिए तृतीय श्रेणी के संवेदकों की पात्रता निर्धारित की गयी है. योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद क्षेत्र में आवागमन एवं जल निकासी की व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >