रानीश्वर. मसानजोर डैम में रविवार शाम नौका विहार के दौरान डूबे पर्यटक का शव करीब पांच घंटे बाद बरामद किया गया. पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कांदी निवासी 28 वर्षीय सौभिक दास के रूप में हुई है. वह पेशे से वकील थे. चार दोस्तों के साथ मसानजोर घूमने आये थे. जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक मयुराक्षी रिसोर्ट में ठहरे थे. रविवार शाम करीब पांच बजे वे लकड़ी की नाव से डैम में नौका विहार कर रहे थे. इसी दौरान सौभिक दास अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गये और डूब गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. बाद में गोताखोरों को बुलाया गया. करीब रात 10 बजे डैम से उनका शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी कांदी से मसानजोर पहुंच गये. मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस क्षेत्र में हादसा हुआ, वहां पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं.
मसानजोर डैम में डूबे पर्यटक का शव पांच घंटे बाद बरामद
वह पेशे से वकील थे. चार दोस्तों के साथ मसानजोर घूमने आये थे. जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक मयुराक्षी रिसोर्ट में ठहरे थे.
