भाजपाइयों ने महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा दुमका द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

दुमका नगर. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा दुमका द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम आदिवासी समाज के सम्मान और गौरव का प्रतीक रहा. कार्यक्रम के तहत अमर शहीद सिदो-कान्हू एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यकर्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा सहित सभी जननायकों के बलिदान को नमन करते हुए समाज सुधार, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. बिरसा मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आज़ादी और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक मार्शल ऋषिराज टुडु, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शाह, भाजपा नेता डॉ अनुज आर्य, ओम केसरी, संतोष सोरेन, नरेश सिंह, दीपक स्वर्णकार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता साह, रानी सिंह, कार्यक्रम प्रभारी रामकृष्ण हेंब्रम, मनोहर हेंब्रम, वीरेंद्र मरांडी, चार्ल्स हांसदा, अनूपलाल मुर्मू, दीपक राय, राजू मरांडी, गोमोस टुडु, कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह, अमन राज, दीप्तांशु कोचगवे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >