डंगालपाड़ा में भाजपा का बनेगा भव्य जिला कार्यालय, भूमि पूजन में शामिल हुए बाबूलाल समेत कई नेता

डंगालपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के स्थायी जिला कार्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भूमि पूजन संपन्न किया.

दुमका. भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला संगठन के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. डंगालपाड़ा में पार्टी के स्थायी जिला कार्यालय के भवन निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न किया और ईश्वर से संगठन के उत्तरोत्तर विकास एवं जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का आशीर्वाद मांगा. कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं जिलाध्यक्ष गौरवकांत मौजूद रहे. भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग एवं संगठन के प्रति श्रद्धा देखने को मिली. हर चेहरे पर हर्ष और उत्साह की झलक स्पष्ट थी. इस अवसर पर श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं होगा, बल्कि भाजपा के विचार, संकल्प और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रतीक बनेगा. स्थायी कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को नई ऊर्जा देगा और भाजपा को जन-जन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा. कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त करने का आधार बनेगा तथा भाजपा के कार्यकर्ता इसे सेवा, समर्पण और संगठन के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे. जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, परितोष सोरेन, डॉ अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, डॉ शर्मिला सोरेन,अमरेंद्र सिंह, मृणाल मिश्रा, रविकांत मिश्रा, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, पिंटू साह, गुंजन मरांडी, पिंटू अग्रवाल, दिनेश सिंह, रूपेश मंडल, बिमल मरांडी, दीप्तांशु कोचगवे, ममता साह, प्रिया सिंह, अजय गुप्ता, ओम केसरी,श्रीधर दास, नकुल साह, किशोरेंद्र दास, अमन राज, नीतू झा, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार, ध्रुवज्योति महंता, के.एन. सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष साह, विश्वनाथ राय, दीपाली मंडल, रानी सिंह, वीरेंद्र मरांडी, सौरभ चौधरी, रंजीत यादव, हराधन मंडल, ऋषिकेश गुप्ता, मुरलीधर पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >