दुमका भाजपा नगर कार्यसमिति का ऐलान, विश्वनाथ-शैलेश-रंजीत-प्रेम को उपाध्यक्ष की कमान

भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर इकाई ने नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. चार नेताओं को उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही महामंत्री, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं. इस नई टीम के गठन से संगठन के विस्तार और जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में तेज़ी आएगी.

दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अनुशंसा पर एवं दुमका जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साह ने नई नगर कार्यसमिति की सूची जारी की है.

चार नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

घोषित सूची के अनुसार नगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विश्वनाथ नंदी, शैलेश गुप्ता, रंजीत सिंह और प्रेम साह को सौंपी गई है. वहीं द्वारिका साह और धर्मेन्द्र प्रसाद को नगर महामंत्री बनाया गया है.

संगठन मंत्रियों की भी नियुक्ति

संगठन के मंत्री पद पर जयन्त साह, रानी सिंह, मुनी देवी एवं अमिता घोष को मनोनीत किया गया है. इसके अलावा कोषाध्यक्ष का दायित्व सौरभ चौधरी तथा सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विनीत सिंह को दी गई है.

कार्यालय की जिम्मेदारी तय

मुरलीधर पाण्डे को कार्यालय मंत्री और उग्रमोहन झा को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है.

मीडिया और आईटी टीम भी तैयार

मीडिया और आईटी विभाग में भी दायित्वों का बंटवारा किया गया है. विष्णु शर्मा को नगर मीडिया प्रभारी और महेन्द्र साह को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है.

सोशल मीडिया की कमान भी सौंपी

आईटी सेल के संयोजक पद पर प्रेम साह (II) व सह संयोजक पद पर सोनू कुमार दास को मनोनीत किया गया है, जबकि सन्नी सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है.

संगठन विस्तार पर जोर

नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साह ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से नगर क्षेत्र में संगठन का विस्तार होगा और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >