मीडिया टैलेंट हंट के जरिए बनें कांग्रेस के प्रवक्ता

कहा कि किसी भी वर्ग और क्षेत्र के लोग जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं और मीडिया और जनता के समक्ष अपनी बातों को रख सकते हैं, वैसे लोग प्रवक्ता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

दुमका नगर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मीडिया टैलेंट हंट के जरिए प्रवक्ता पद के लिए आवेदन करने की अपील की है. गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी टैलेंट हंट के दुमका, देवघर और जामताड़ा जिला के संयोजक अवधेश कुमार प्रजापति ने दी. उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग और क्षेत्र के लोग जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं और मीडिया और जनता के समक्ष अपनी बातों को रख सकते हैं, वैसे लोग प्रवक्ता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह आवेदन ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर का कोई भी बुद्धजीवी भर सकता है. उनका साक्षात्कार होगा और जिसका भी चयन होगा, वैसे व्यक्ति का जिला और प्रदेश प्रवक्ता के रूप में चयन किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने भी बताया कि पूरे देश में इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस प्रवक्ता बनने का अवसर प्रदान कर रही है. पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की यह बेहतरीन सोच है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार जो अभी के समय में संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और प्रधानमंत्री बोल रहे थे कि हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज पर बैठाने का काम करेंगे लेकिन उन्होंने हवाई चप्पल वाले व्यक्ति को ही खत्म कर दिए, ऐसे में प्लेन पर क्या बैठाएंगे. संविधान के एक-एक अनुच्छेद को जिस तरह से तोड़ने का काम किया जा रहा है, उस चीज को मुखरता के साथ रखने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मीडिया टैलेंट हंट के जरिए आम आदमी को जोड़ने का काम किया जाएगा. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी, सचिव संजीत सिंह, वरीय कांग्रेसी अशोक सिंह और चौबीस हेंब्रम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >