बीडीओ-सीओ ने मतदाता जागरुकता वाहन किया रवाना

बीडीओ प्रेम कुमार दास व सीओ घनश्याम कुमार ने लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर

फोटो- 03 मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना करते बीडीओ-सीओ व अन्य फतेहपुर. बीडीओ प्रेम कुमार दास व सीओ घनश्याम कुमार ने लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से मतदाता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस प्रचार वाहन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि एक जून को मतदाता अपने बूथ पर निर्भीक होकर मतदान करें. यही हमारा लक्ष्य है. कहा कि 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाता घर से ही मतदान कर सकेंगे. सीओ ने लोकतंत्र के महापर्व के संबंध में एक दूसरे को बताने और मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा. मौके पर बीपीआरओ हरिपद रूईदास, समीर वाद्यकर, बैद्यनाथ हांसदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >