पेड़ा समझकर कहीं जहर तो नहीं खरीद रहे आप? बासुकिनाथ में जांच के बाद खुला बड़ा राज

बासुकिनाथ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 22 दुकानों की जांच क.. 38 किलो मिलावटी पेड़ा और एक्सपायर्ड दही नष्ट. 6500 रुपये का लगाया जुर्माना .

बासुकिनाथ. राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में सोमवार को मंदिर के समीप, शिवगंगा रोड एवं समर्पण चौक स्थित विभिन्न पेड़ा दुकानों और भोजनालयों सहित कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी.

मोबाइल लैब से 60 नमूनों की जांच

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से जांच के दौरान पेड़ा, दही, हल्दी, सब्जी, सेव सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 60 नमूनों की मौके पर ही जांच की गयी. जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में अनियमितता पाये जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 38 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया. इसके अलावा पैकेट में बंद एक्सपायर्ड दही भी नष्ट कराया गया.


जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर लगा जुर्माना

खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 6500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही.

जांच के लिए भेजा जायेगा पेड़ा का सैंपल

एफएसओ ने बताया कि जांच के दौरान पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया है, जिसे विस्तृत जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.


जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी.

खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश

जांच अभियान में एफएसओ अंजना रानी मिंज, एफएसओ डेजी नीलिमा तिग्गा, जरमुंडी थाना पुलिस बल, एमएफटीएल के जूनियर एनालिस्ट शुभम कुमार एवं लैब अटेंडेंट सुधांश कुमार मौजूद रहे. खाद्य सुरक्षा टीम ने कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाये रखने, एक्सपायर्ड एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >