रानीश्वर : शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा बांसकुली पंचायत सचिवालय में एसआईआर के तहत 268 नोटिसों की सुनवाई की गई. इनमें 60 प्रतिशत मतदाताओं ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए.
दस्तावेजों को बीएलओ के माध्यम से किया गया अपलोड
मतदान संख्या 264 से 284 तक 288 मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई की गई. इसका अवलोकन करते हुए बीएलओ के माध्यम से दस्तावेजों को अपलोड किया गया. अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के लिए आदेश पारित किया जाएगा.
पहाड़िया समुदाय के मतदाताओं को अगली सुनवाई का मौका
सुनवाई के दौरान अधिकांश मतदाता अनुसूचित जनजाति के थे. इनमें पहाड़िया समुदाय के लोग भी शामिल थे, जिनके द्वारा कोई वैध कागजात समर्पित नहीं किया गया. ऐसे सभी मतदाताओं के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पुनः अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की.
