मुहर्रम को लेकर अफवाह से लोगों को बचने व नशामुक्त पर्व मनाने की अपील

मुहर्रम को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें हुईं. लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गयी.

प्रभात खबर टोला, दुमका. मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दुमका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को शांति समिति की बैठकें आयोजित की गयी. इन बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शांति समिति सदस्यों एवं मुहर्रम कमेटियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. सभी स्थानों पर लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की गयी. प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि पर्व शांति, सुरक्षा और समरसता के साथ सम्पन्न हो सके.

दुमका : डीजे और आग के खेल पर पूर्ण प्रतिबंध :

नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीडीओ उमेश मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. निर्णय लिया गया कि मुहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाएगा. डीजे और आग के खेल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जुलूस में शामिल किसी भी व्यक्ति को नशे की हालत में नहीं रहने की सख्त हिदायत दी गयी. बैठक में नगर व मुफस्सिल थाना के प्रभारी अधिकारी, शांति समिति सदस्य मनोज कुमार घोष, प्रदीप्त मुखर्जी, प्रेम केशरी, राधेश्याम वर्मा, मो शरीफ, संदीप कुमार जयबमबम, अमिता रक्षित, मो सिराजुद्दीन अंसारी, मो यूसुफ समेत मुहर्रम समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

मसलिया : टोंगरा थाना क्षेत्र में मेला व करतब आयोजन की दी जानकारी :

टोंगरा थाना परिसर में थाना प्रभारी गुरुचरण मांझी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मणिकडीह के डंगालपाड़ा में मुहर्रम के दिन आयोजित होने वाले करतब और मेले की जानकारी दी गयी. जुलूस के रूट व आयोजन संबंधी जानकारी ली गयी. सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील की गयी. बैठक में एसआई टीमरु उरांव, एएसआई अर्जुन मरांडी, धरम मंडल, लखींद्र मंडल, हातिम मियां, अयूब मियां, संतोष राय, मनोज कुमार साह, मनोरथ गोराई, संतोष धीवर, सुजीत साह, तपन कुमार साह, मलय कुमार मंडल, सुजीत राणा, सिद्दीक मियां, मुस्ताक मियां और वसीर शेख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

गोपीकांदर : सीमावर्ती इलाकों में गश्ती व्यवस्था रहेगी :

थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में गोपीकांदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. उन्होंने लोगों से पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. जानकारी दी कि पर्व के दिन पाकुड़ और दुमका के सीमावर्ती क्षेत्र कुश्चीरा से खरौनी तक गश्ती दल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. बैठक में एसआई धरमल मांझी, राजन सिंह, मनोज चांद, दशरथ भगत, मोहन देहरी, चतुर मंडल, सत्यवान सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

शिकारीपाड़ा : नशा, हथियार व आपत्तिजनक नारों पर रोक :

शिकारीपाड़ा थाना परिसर में सीओ कपिलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मुहर्रम जुलूस बिना डीजे के, बिना नशे के और बिना किसी धारदार हथियार के निकाला जाएगा. धार्मिक स्थलों के समीप किसी भी प्रकार का शोर या आपत्तिजनक नारा न लगाने की भी अपील की गयी. बैठक में प्रमुख हुदू मरांडी, रामनारायण भगत, कलीमुद्दीन अंसारी, तमिजुद्दीन अंसारी, लाल मोहम्मद, यकीन अंसारी, मंसूर अंसारी, संयोग सिंह, मुख्तार अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

रानीश्वर प्रखंड : गाइडलाइन के अनुपालन पर जोर :

रानीश्वर थाना परिसर में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, सीओ शादां नुसरत और थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में यह जानकारी दी गयी कि इस क्षेत्र में 15 लाइसेंसी और एक गैर-लाइसेंसी अखाड़ा है. पर्व को सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप ही मनाया जाएगा. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. बैठक में अवर निरीक्षक विशाल खलखो, सुरेश कुमार, बिमल मोदी, रफीक खान, खुदीराम मोहली, जीशु वास्की, नव कुमार घोष, जामाल अंसारी सहित अन्य ग्रामीण एवं समिति सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >