पेड़ से टकराकर अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत

मसलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है.

प्रतिनिधि, दुमका नगर/ मसलिया. मसलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. जानकारी के मुताबिक, युवक बाइक लेकर मसलिया से कुंडहित की ओर जा रहा था. श्यामपुर गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना नगर थाना को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >