प्रमुख : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सात लोगों पर केस दर्ज

मुख्यालय के निर्देश पर जेइ नितेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी, जिसमें कई विद्युत कर्मी शामिल थे.

अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाये गये, 1.68 लाख की क्षति उजागर प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए छापेमारी की गयी, जिसमें सात लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया. मुख्यालय के निर्देश पर जेइ नितेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी, जिसमें कई विद्युत कर्मी शामिल थे. छापेमारी के दौरान भदवारी में अजय कुमार ठाकुर को बिना कनेक्शन एलटी लाइन से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया. कुमाहाट में राधेश्याम चौधरी, सेजापहाड़ी में महानंद मांझी और लोढ़िया में कुलदीप ठाकुर मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते मिले. वहीं कदरसा पट्टी में बेलाल अंसारी घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक कार्य में बिजली उपयोग करते पाये गये, जबकि गुड्डू अंसारी और रूमी बीबी भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. विभाग के अनुसार इन मामलों से करीब 1.68 लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई है. छापेमारी के दौरान अवैध तार व उपकरण जब्त किये गये. सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि कांड संख्या 33/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >