अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, दूसरा जख्मी

दुमका-रामगढ़ मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना अन्तर्गत दुम गांव के पास हादसा.

दुमका. दुमका-रामगढ़ मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना अन्तर्गत दुम गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल युवक का इलाज दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. यह घटना बुधवार को देर रात में हुई थी. दोनों युवकों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढाकोडीह गांव के निवासी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि युवक सुलेमान मरांडी अपने दोस्त राजू हांसदा के साथ दुमका घूमने के लिए निकला था. दुमका से वापस घर की ओर आ रहा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया. गश्ती दल ने पीजेएमसीएच में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान घायल सुलेमान मरांडी की मौत हो गयी, जबकि राजू हांसदा का इलाज चल रहा है. उसकी भी हालत नाजुक बनी है. परिजनों ने बताया कि युवक के पिता बाहर दैनिक मजदूरी करने के लिए गया है. घर में भाई और मां है. दोनों घर में ही रुक गये थे. परिजनों ने ही शव का पोस्टमार्टम कराया. घर लेकर चले गये. चालक वाहन को लेकर फरार हो गया है. पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >