हाइस्कूल बृंदावनी में बनेगा 100 बेड का हाॅस्टल

केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

रानीश्वर. प्लस टू हाइस्कूल बृंदावनी में पीएम जनमन योजना से पहाड़िया आदिम जनजाति के लिए बनने वाले 100 बेड का हाॅस्टल निर्माण कार्य का मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आनलाइन शिलान्यास किया. हाॅस्टल निर्माण की प्राक्कलित राशि दो करोड़ 71 लाख 43 हजार रुपये है, यहां हाॅस्टल निर्माण कार्य पूरा हो जाने से दूर दराज के आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के बच्चे रह कर पढ़ाई कर सकेंगे. ऑनलाइन शिलान्यास के मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, बीइइओ एस्थेर मुर्मू, प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ बाउरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >