दुमका : कपड़ा व्यवसायी संजय भालोटिया की हत्या के मामले का उदभेदन कर लिया गया है. संजय की हत्या लूट की घटना को अंजाम देने के लिए गोड्डा जिले के अपराधियों द्वारा की गयी थी. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. इनमें जुमन अंसारी पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के खरकुचिया का और मुर्तजा अंसारी देवदांड़ थाना क्षेत्र के बाराबाझी का रहने वाला है. इनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, 9500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद किये गये हैं.
लूट के लिए गोड्डा के अपराधियों ने की थी संजय की हत्या
दुमका : कपड़ा व्यवसायी संजय भालोटिया की हत्या के मामले का उदभेदन कर लिया गया है. संजय की हत्या लूट की घटना को अंजाम देने के लिए गोड्डा जिले के अपराधियों द्वारा की गयी थी. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. इनमें जुमन अंसारी पोड़ैयाहाट […]

दोनों का रहा है अापराधिक इतिहास : जुमन अंसारी व मुर्तजा अंसारी उर्फ छोटकू दोनों का पुराना अापराधिक इतिहास रहा है.
लूट के लिए गोड्डा के…
इनके खिलाफ गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट व नगर थाना गोड्डा में लूट एवं चोरी के मामले दर्ज हैं. इन दोनों कांडों में ये जेल भी जा चुके हैं.
तीन जनवरी को हुई थी हत्या
नयापाड़ा निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय भालोटिया की हत्या तीन जनवरी की शाम को उस वक्त कर दी गयी थी, जब वे कड़बिंधा से तकादा कर वापस दुमका लौट रहे थे. इसी दौरान मकरो-ढाकामोड़ के पास अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में उन पर गोली चला दी थी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी थी.