25 दिन बाद अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

शिक्षक के खाते से करीब 35 हजार रुपये की गयी थी ऑनलाइन शॉपिंग 18 दिसंबर को सौंपी थी लिखित शिकायत दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव के रहने वाले एक शिक्षक के खाते से 34910 रुपये की ऑनलाइन शापिंग करने मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद शिकायत दर्ज की है. 14 दिसंबर […]

शिक्षक के खाते से करीब 35 हजार रुपये की गयी थी ऑनलाइन शॉपिंग

18 दिसंबर को सौंपी थी लिखित शिकायत
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव के रहने वाले एक शिक्षक के खाते से 34910 रुपये की ऑनलाइन शापिंग करने मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद शिकायत दर्ज की है. 14 दिसंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवासोल के शिक्षक मानिक चन्द्र गोराई दुमका के थाना रोड स्थित मेसर्स देवाशीष में एक वॉशिंग मशीन की खरीदारी की थी. इसके बाद उन्होंने अपने एटीएम का उपयोग कहीं भी नहीं किया था़ न ही उन्होंने एटीएम नंबर और ओटीपी किसी को बताया था़ 16 दिसंबर के करीब तीन बजे उन्हें अपने एयरटेल मोबाइल नंबर 8969687755 पर लगातार मैसेज आता रहा. श्री गोराई ने मैसेज देखा, तो उनके होश ही उड़ गये. उनके एसबीआइ खाता संख्या 11758320937 से करीब 34910 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी हो चुकी थी.
आनन-फानन में श्री गोराई ने टॉलफ्री नंबर पर फोन कर एटीएम को लॉक कराया. संबंध में शिक्षक मानिक गोराई ने 18 दिसंबर की सुबह साइबर अपराधी के खिलाफ लिखित शिकायत थाना प्रभारी मसलिया को सौंपा था़ आवेदन के आधार पर मसलिया थाना पुलिस देवाशीष पहुंची थी तथा सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया था. भुक्तभोगी शिक्षक कई दिन बाद प्राथमिकी के मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने थाने पहुंचे. उन्हें पता चला कि अब तक प्राथमिकी ही दर्ज नही हुई है. थाना प्रभारी ने छानबीन करने की बात कहकर जल्द प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया था़ बहरहाल 9 दिसंबर को नए आवेदन पत्र लेकर आईटी एक्ट 2000 की धारा 66सी एवं 66डी के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >