बासुकिनाथ यात्री शेड में आग लगा सिलिंडर.
बासुकिनाथ : बासुकिनाथ बस स्टैंड यात्री शेड में रविवार को उतरप्रदेश से बासुकिनाथ पहुंचे गंगा सागर तीर्थयात्रियों द्वारा खाना पकाया जा रहा था. इसी बीच बड़ा गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली. गैस के साथ आग की लपटें काफी तेज गति से निकल रही थी. इस दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने एएसआइ पीपी चौबे को स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ से स्थानीय ग्रामीणों की मद्द से आग पर काबू पाया.
