हंसडीहा : हंसडीहा पुलिस ने तड़के सुबह थाना के समीप जानवर से खचाखच भरा ट्रक को पकडा. थाना समीप ट्रक काफी तेज गति से भागने पर संदेह पर रोका गया़ जिसमें छोटी ट्रक में बछड़ों को बिठाकर तिरीपाल से ढककर ले जाया जा रहा था़ जिसमें पुलिस ने ट्रक पर लदे जानवर सहित ड्राइवर के साथ गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को थाना लायी.
वहीं पुलिस को ट्रक नंबर 11जीए 3566 में ग्यारह जिन्दा बछडा मिला़ मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर भरत यादव कुरेठा निवासी थाना परानपुर जिला कटिहार एवं जानवर के साथ चल रहा व्यक्ति मो़ रफीक छींटबौडलिया निवासी थाना मनिहारी जिला कटिहार पर पशु क्रुरता अधिनियम एवं पशु ट्रॉसपोटेशन अधिनियम के साथ धारा 414 के अन्य भादवि के साथ मामला दर्ज किया है़ इसके साथ ट्रक को जब्त करने के साथ ही सभी जानवरों को जिम्मेनामा पर दिया गया है़
