रानीश्वर का ऐतिहासिक जर्जर डाक बंगला.
आसपास के लोगों ने कर रखा है कुछ हिस्से का अतिक्रमण
जिला परिषद की पहल के बाद शुरू हुआ सीमांकन
रानीश्वर : हटिया के पास जिला परिषद के ऐतिहासिक बंगले की जमीन का सीमांकन का कार्य शुरू हो गया है़ आजादी के पहले अंग्रेज जमाने में बनाया गया बंगला जर्जर हो चुका है़ वर्तमान में यह बंगला जिला परिषद के अधीन है़ इस बंगले की नये सिरे से निर्माण की मांग विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है़ इसकी जमीन आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण की गयी है़ बंगले की जमीन की रक्षा के लिए जिला परिषद के पहल पर सीमांकन का कार्य शुरू किया गया है़ जिला परिषद की ओर से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल डाक बंगले की जमीन का सीमांकन का कार्य किया जायेगा़ बाद में चहारदीवारी व भवन निर्माण का कार्य होगा़
