क्राइम . दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के कुकुरतोपा गांव की घटना
पहले भी चचेरे भाई की कर चुका है हत्या
सजा काटने के बाद आया था जेल से बाहर
आरोपी बहू की हत्या करने के बाद बगल के गांव भाग गया था
ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर जमकर पिटाई की
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, आरोपित को किया गिरफ्तार
दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के कुकुरतोपा गांव में एक ससुर ने अपनी पुत्र वधू की रॉड एवं पत्थर से मार-मार कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार दोपहर की है. मृतका का नाम रोबिना टुडू (20 वर्ष) था. जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त ससुर जोहन मुर्मू ने मामूली बात पर अपनी पुत्र वधू रोबिना टुडू को पत्थर एवं रॉड से मारने लगा. उसे इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया. आरोपी बहू की हत्या करने के बाद बगल के गांव भाग गया था. जहां ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया.
उसकी जमकर पिटाई भी कर डाली. पुलिस को सूचना मिली, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा त्वरित कारवाई करते हुए ससुर मोहन मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा थाने ले आई है. पुलिस हत्या के कारणों में छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार आरोपित ससुर तीन माह पूर्व जेल से चचेरे भाई के हत्या मामले में सजा काटकर रिहा हुआ था. लंबे समय तक वह जेल में रहा था.
