कुपोषण दूर करने के उपाय बतायेगी क्रेज

राज्य समन्वयक के नेतृत्व में माता समिति की बैठक में लिया गया निर्णय दुमका : रामगढ़ प्रखंड के महुआपाथर में माता समिति की बैठक क्रेज के राज्य समन्वयक कालेश्वर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई़ बैठक को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि डांड़ो पंचायत में बच्चों के कुपोषण को मिटाने के […]

राज्य समन्वयक के नेतृत्व में माता समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

दुमका : रामगढ़ प्रखंड के महुआपाथर में माता समिति की बैठक क्रेज के राज्य समन्वयक कालेश्वर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई़ बैठक को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि डांड़ो पंचायत में बच्चों के कुपोषण को मिटाने के लिए अभियान चलाये जाने की योजना से अवगत कराया. कहा कि हर माता समिति के साथ बैठक कर बच्चों के कुपोषित होने के कारण एवं उसे दूर करने के उपाय को बताया जायेगा. वर्तमान में कुपोषित बच्चे की पहचान वृद्धि अनुश्रवण कर करेगी तथा उसे कुपोषण उपचार केन्द्र तक पहुंचाया जायेगा़
श्री मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर गर्भवती माताओं के लिए गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य सुविधा के लिए अनुदान के रूप में छह हजार रुपये देने की घोषणा की जानकारी भी माता समिति के सदस्यों को दी. श्री मंडल ने कहा कि इस छह हजार रुपये से खास कर सुदूर आदिवासी एवं पहाड़िया क्षेत्र की गर्भवती माताओं को अपने एवं गर्भ में पल रहे शिशु के पोषण को ठीक करने में सहयोग मिलेगा़ बता दें कि क्रेज राज्य के 14 जिला में बच्चों में कुपोषण दूर करने एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विगत 10 साल से कार्य कर रही है़ बैठक में समिति के पकू टूडू, अर्चना मुमू, सोनामुनी सोरेन, लीलमुनी मूर्मू सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे़ बैठक का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सोनावती हांसदा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >