व्यवसायी की गोली मार हत्या

दुमका-रामगढ़ मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की वारदात व्यवसायियों ने दुधानी चौक पर िकया सड़क जाम दुमका : दुमका-रामगढ़ मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मकरो-गुहियाजोरी के पास एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. कपड़ा व्यवसायी संजय कुमार भालोटिया दुमका के मेन रोड में सुमन होटल के समीप कपड़े की दुकान […]

दुमका-रामगढ़ मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की वारदात

व्यवसायियों ने दुधानी चौक पर िकया सड़क जाम
दुमका : दुमका-रामगढ़ मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मकरो-गुहियाजोरी के पास एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. कपड़ा व्यवसायी संजय कुमार भालोटिया दुमका के मेन रोड में सुमन होटल के समीप कपड़े की दुकान मेसर्स रंजन कुमार-संजय कुमार को चलाता था. वह तकादा के लिए रामगढ़ के कड़बिंधा बाजार गया हुआ था. लौटते वक्त मकरो-गुहियाजोरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसपर गोली चला दी. मौके पर ही मौत हो गयी. गोली बेहद नजदीक से
मारी गयी.
व्यवसायी की गोली…
कहा जा रहा है कि दो बदमाश मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर रहे थे. पीछा करने के बाद नजदीक पहुंचने पर कमर से ऊपर उसे गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची.
नयापाड़ा में रहता था संजय का परिवार, कुछ साल पहले चचेरे भाई की हुई थी हत्या : संजय कुमार भालोटिया शहर के नयापाड़ा में एटीम ग्राउंड के ठीक बगल में रहता था. वह मूल रुप से जामा के धर्मपुर गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि उसके पैतृक घर में एक बार भीषण डकैती भी हुई थी और डकैतों ने उनके एक चचेरे भाई विकास भालोटिया की हत्या भी कर दी थी. डकैत तब लाखों के सामान ले गये थे.
मुफस्सिल थाना लाया गया शव
देर शाम हुई इस वारदात के बाद शव को मुफस्सिल थाना में लाया गया है. थाने में बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायियों की भीड़ जुट गयी थी. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. चरचा है कि बाइक सवार जिन अपराधियों ने उसकी हत्या की, वे तालझारी इलाके के हैं. चरचा यह भी है कि पिछले महीने ही एक व्यपारी से उसी जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. तब अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिये थे.
मुफस्सिल थाना के सामने जुटी भीड़ और घटनास्थल पर पड़ी बाइक.
घटना को लेकर तहकीकात हो रही है. एक बाइक का नंबर पता चला है. उसके आधार पर पड़ताल हो रही है. जल्द ही इस मामले में कुछ स्पष्ट हो जायेगा.
प्रभात कुमार, एसपी, दुमका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >