हादसे के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी का क्या है दायित्व

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के भांजे की सड़क हादसे में मौत दुमका नगर : दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर चुटोनाथ के पास एक सड़क हादसे में इलाहाबाद बैंक के परगाडीह शाखा के कैशियर रमेश राय (42) की दर्दनाक मौत हो गयी. रमेश राय चुटोनाथ के समीप डोमनपहाड़ी गांव के ही रहने वाले थे. वे पूर्वमंत्री हरिनारायण […]

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के भांजे की सड़क हादसे में मौत

दुमका नगर : दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर चुटोनाथ के पास एक सड़क हादसे में इलाहाबाद बैंक के परगाडीह शाखा के कैशियर रमेश राय (42) की दर्दनाक मौत हो गयी. रमेश राय चुटोनाथ के समीप डोमनपहाड़ी गांव के ही रहने वाले थे. वे पूर्वमंत्री हरिनारायण राय के भांजा थे. बैंक शाखा से कामकाज निपटाने के बाद वे मोटरसाईकिल से अपने गांव वापस लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि दुमका से फतेहपुर की ओर जा रहे एक रोलर से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उग्र लोगों ने इस हादसे के बाद सड़क जाम कर दिया है. दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >