दलाही : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के शिकारपुर डोगरी मे सोमवार के करीब साढ़े तीन बजे मोटरसाइकिल एवं ऑटो के आमने सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मसलिया थाना पुलिस घायलों केा बेहतर इलाज के लिए दुमका भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दलाही से मानरायडीह के अभिषेक मुर्मू अपनी हीरोहोण्डा बाइक जेएच04ई 2611 मोटरसाइकिल से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था. इसी क्रम में शिकारपुर डोगरी के पास दुमका से दलाही जा रही एक ऑटो जिसका नंबर जेएच 04के 1160 के साथ मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अभिषेक मुर्मू की स्थिति गंभीर बनी हुयी है तथा उसके दोस्त का एक पैर टूट गया है.
सड़क हादसे में दो युवक घायल
दलाही : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के शिकारपुर डोगरी मे सोमवार के करीब साढ़े तीन बजे मोटरसाइकिल एवं ऑटो के आमने सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मसलिया थाना पुलिस घायलों केा बेहतर इलाज के लिए दुमका भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दलाही से मानरायडीह […]
