फीता काटकर चिल्ड्रेन पार्क का उदघाटन करतीं मंत्री लोइस मरांडी.

नहीं हुआ हैंडओवर, खोल गया चिल्ड्रेन पार्क दुमका : नगर परिषद‍ की मिल्कियत चिल्ड्रेन पार्क को अंतत: नये साल के लिए खोल दिया गया. इस पार्क का काम पिछले तीन साल से चल रहा था. इस दौरान पार्क में ताला लटका रहा और बच्चे इस पार्क में मनोरंजन से वंचित रहे. इससे पहले भी पार्क […]

नहीं हुआ हैंडओवर, खोल गया चिल्ड्रेन पार्क

दुमका : नगर परिषद‍ की मिल्कियत चिल्ड्रेन पार्क को अंतत: नये साल के लिए खोल दिया गया. इस पार्क का काम पिछले तीन साल से चल रहा था. इस दौरान पार्क में ताला लटका रहा और बच्चे इस पार्क में मनोरंजन से वंचित रहे. इससे पहले भी पार्क में लंबे समय तक ताला लटका रहा था. बताया जा रहा है कि जिस संस्थान को कार्य सौंपा गया था, उसने बार-बार चेतावनी दिये जाने के बाद भी पार्क का हैंडओवर नहीं किया था. इस बार मंत्ररी डॉ लोइस मरांडी के प्रयास से पार्क को खोलवा तो दिया गया, पर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >